Home चर्चा में आमा डोंगरी स्कूल, जगदलपुर में स्कूल बैग का वितरण

आमा डोंगरी स्कूल, जगदलपुर में स्कूल बैग का वितरण

10
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमा डोंगरी, संकुल जमावाड़ा में 70 बच्चों को स्कूल बैग तथा छोटे-छोटे गिफ्ट का वितरण किया गया l इस वितरण से बच्चों में प्रसन्नता साफ झलक रही थी l
ज्ञात हो की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमाडोंगरी में अधिकांश बच्चों के पास किसी तरह का स्कूली बैग नहीं था, सारे बच्चे बैग के अभाव में झिल्लियों में कापी पुस्तक रखकर स्कूल आते थे जो देखने में भी अच्छा प्रतीत नहीं होता था l उसी स्कूल की शिक्षिका श्रीमती वसुधा जैन ने स्वयं के व्यय से स्कूली बैग खरीद कर स्कूली बच्चों को वितरण किया तथा सभी बच्चों को बैग के अलावा छोटे-छोटे गिफ्ट भी वितरण किया l बैग तथा गिफ्ट प्राप्त कर लेने की खुशी बच्चों में साफ परिलक्षित हो रहे थे l इस कार्य से स्कूल के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं ने श्रीमती वसुधा जैन को धन्यवाद ज्ञापित किया है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here