Home एजुकेशन & जॉब SIDBI SO Recruitment 2026: AI, डेटा और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने...

SIDBI SO Recruitment 2026: AI, डेटा और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का गोल्डन चांस, स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली शानदार भर्ती

13
0

सिडबी में नौकरी पाने का शानदार मौका मिल रहा है। हाल ही में स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों नया भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। अभी इसकी संक्षिप्त अधिसूचना ही जारी हुई है लेकिन जल्द ही बैंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए विस्तृत विज्ञापन भी जारी करने वाला है। जिसके साथ ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी शुरू होने वाला है।

सिडबी की यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए गोल्डन चांस है, जो बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस भर्ती के जरिए डाटा साइंटिस्ट, एआई स्पेशलिस्ट, डेटा इंजीनियर्स, रिलेशनशिप मैनेजर समेत विभिन्न ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। एप्लिकेशन की विंडो खुलने के बाद यह 07 अप्रैल 2026 तक ओपन रहेगी। इस दौरान कैंडिडेट्स अपनी योग्यता के अनुरूप के फॉर्म भर सकेंगे।

पद की डिटेल्स

पद का नामकुल रिक्तियां
डाटा साइंटिस्ट (DS)01
AI स्पेशलिस्ट (AIS)02
ML इंजीनियर्स (MLE)01
डेटा इंजीनियर्स (DE)02
डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर (DPO)01
रिलेशनशिप मैनेजप कॉर्पोरेट डिपोजिट (RM-CD)02
पोर्टफोलियो मैनेजर प्री- IPO& एंकर इनवेस्टमेंट (PM)02
स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप मैनेजर (SPM)02
क्लस्टर मैनेजर (CM)01
कुल14

इस बैंक भर्ती के लिए पदानुसार अलग-अलग योग्यता मांगी जाएगी। ऐसे में जो भी पद से संबंधित डिग्री/इंजीनियरिंग/डाटा साइंस/फाइनेंस/आईटी आदि में डिग्री रखते हैं, वो आवेदन की तैयारी कर सकते हैं। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन के साथ शैक्षिक योग्यता, उम्र, चयन और सैलरी संबंधित नियम जारी किए जाएंगे। जैसे ही भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी होता है, आपको यहां उसकी जानकारी मिल जाएगी। सिडबी एसओ भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन डाउनलोड करें-
SIDBI SO Recruitment 2026 Notification PDF

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here