Home चर्चा में ठगी के मामले मे 04 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, लगभग 37 लाख का...

ठगी के मामले मे 04 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, लगभग 37 लाख का मशरुका जप्त

7
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।

अंबिकापुर।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल 02 आरोपियों को गुजरात से एवं 02 आरोपियों को प्रयागराज उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार।

पुराने जानपहचान की महिला द्वारा प्रार्थी को झांसे मे लेकर नकली सोने का बिस्किट देकर बदले मे लगभग 200 ग्राम सोने के जेवरात एवं 15 लाख रुपये नगद रूपये लेकर ठगी की घटना की गई थी कारित।
आरोपियों के कब्जे से 20 लाख 31 हजार रुपये नगद रकम एवं 02 सोने का कड़ा लगभग 100 ग्राम, 04 मोबाइल कुल कीमती मशरुका लगभग 37 लाख रुपये किया गया बरामद।

आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 08/03/26 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के घर मे मंजू नाम की महिला करीब 7-8 वर्षों से घी बेचने के लिए आती थी। जो अपने को राजस्थान किशनगढ़ की रहने वाली बताई थी, होली त्यौहार से पहले उपरोक्त मंजु प्रार्थी के घर आई थी। जो अपने साथ सोने का बिस्किट लाई थी जिसे प्रार्थी को दिखाकर बोली की उसके घर में शादी है इसका सोने के बिस्किट का गहना बनवा दिजिए तब प्रार्थी द्वारा होली त्यौहार के बाद सोनार से गहना बनवा देने की बात बोला गया, होली त्यौहार खत्म होने के बाद उपरोक्त महिला मंजू अपने 2 महिला साथियों के साथ दिनांक 07/03/26 को शाम करीब 4/45 बजे प्रार्थी के घर आई। मंजू अपने साथ लाई सोने का बिस्किट को प्रार्थी को देकर बोली की भैया आपके घर में शादी अभी लेट है, मेरे यहां शादी तत्काल है। आप अपने लडकी के लिए जो जेवर बनवाये है उसे व करीब 15-20 लाख रूपये भी दे दिजिए। तब प्रार्थी उसके द्वारा लाये गए सोना, प्रार्थी के लडकी के लिए बनवाये गए जेवर से ज्यादा मात्रा का होने से लडकी का जेवर कान का टप्स, कंगन, हार, अंगुठी कुल वजन लगभग 200 ग्राम तथा अपने पास बेटी की शादी के लिए रखा 15 लाख रूपये नगद दे दिया। तथा बदले में उसके द्वारा दिये गये सोने का बिस्किट को अपने पास रख लिया। तीनो मिलकर उक्त सोना का जेवर व नगद रूपया प्रार्थी के घर से लेकर चले गये। उनके जाने के करीब आधा घण्टा बाद प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ तब प्रार्थी सोने के बिस्किट को पडोस के सोनार दुकान के यहां ले जाकर चेक करवाया तब प्रार्थी को पता चला कि मंजु नाम की महिला व उसके अन्य 2 महिला साथी के द्वारा प्रार्थी को नकली सोने का बिस्किट देकर उसके बदले में जेवरात व नगदी 15 लाख रूपये छलपूर्वक ले गये है। मंजू व उसके साथ आये 2 महिला के द्वारा प्रार्थी तथा प्रार्थी के घर के सदस्यों को अपने बातो से झांसे मे लेकर जेवरात व नगदी रकम ठगी कर ले गए है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 151/26 धारा 318(4), 61(2), 3(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन कर मामले मे शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर ठगी का मशरुका बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन कर मामले के आरोपियों की पहचान कर आरोपियों का पत्ता तलाश किया जा रहा था,संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तकनिकी सहायता से आरोपियों के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने गुजरात रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले मे शामिल आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) मंजू राठौर पति उत्तम राठौर उम्र 44 वर्ष हाल मुकाम कंपनी बाजार थाना कोतवाली अंबिकापुर स्थाई मुकाम गडका, थाना अजीधाम जिला राजकोट गुजरात (02) संतोष राठौर आत्मज श्यामजी राठौर उम्र 45 वर्ष साकिन गडका, थाना अजीधाम जिला राजकोट गुजरात का होना बताये, आरोपियों को गुजरात से अभिरक्षा मे लेकर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किये, आरोपियों के निशानदेही पर 07 लाख 78 हजार रुपये नगद एवं 01 सोने का कड़ा लगभग 50 ग्राम बरामद किया गया, आरोपियों से पूछताछ के दौरान मामले मे शामिल अन्य आरोपियों के प्रयागराज मे होने एवं बचत मशरुका एवं सोना उक्त आरोपियों के पास होने की जानकारी प्राप्त होने पर सूचना को वरिष्ठ अधिकारियो से अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देशन मे मामले मे शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को प्रयागराज उत्तरप्रदेश रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा प्रयागराज से प्रकरण मे शामिल आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (03) सुनीता गुजराती पति रवि गुजराती उम्र 35 वर्ष साकिन धाँगतरा गुजरात हाल मुकाम भावपुरा थाना करौली प्रयागराज उत्तरप्रदेश (04) कमला गुजराती आत्मज पप्पू गुजराती उम्र 45 वर्ष साकिन धाँगतरा गुजरात का होना बताये, आरोपियों को प्रयागराज से अभिरक्षा मे लेकर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से 12 लाख 53 हजार रुपये नगद रकम एवं सोने का एक कड़ा लगभग 50 ग्राम बरामद किया गया, सभी आरोपियों से कुल नगद मशरुका 20 लाख 31 हजार रुपये नगद एवं सोने का 02 कड़ा लगभग 100 ग्राम, 04 नग मोबाइल कुल कीमती मशरुका लगभग 37 लाख रुपये बरामद किया गया है, आरोपियों से शेष ठगी का सोना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर शेष सोना को प्रयागराज मे एक सोनार को बिक्री किया जाना बताया गया है, मामले के आरोपियों को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, मामले मे अग्रिम जांच विवेचना जारी है, मामले मे शामिल अन्य आरोपियों का पत्ता तलाश कर गिरफ्तार किया जायगा।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, महिला आरक्षक सरस्वती, आरक्षक मनीष सिंह, जितेश साहू, विवेक राय, अशोक यादव, विकास मिश्रा सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here