Home कोंडागांव कलेक्टर एवं एसपी ने फरसगांव में स्वास्थ्य केंद्र और निर्माण कार्यों का...

कलेक्टर एवं एसपी ने फरसगांव में स्वास्थ्य केंद्र और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

10
0

विनीत पिल्लई/कोंडागांव –

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के साथ बुधवार को फरसगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय महाविद्यालय में निर्माणाधीन ग्रंथालय भवन का जायजा लेते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसके पश्चात उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर वहां भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों एवं उनकी माताओं को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय का भी अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन पासंगी पुल का भी जायजा लिया और संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, तहसीलदार जय नाग सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here