Home चर्चा में रायपुर साहित्य सृजन संस्थान का विराट कवि सम्मेलन 22 मार्च को वृंदावन...

रायपुर साहित्य सृजन संस्थान का विराट कवि सम्मेलन 22 मार्च को वृंदावन में

7
0

रायपुर संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे


रायपुर ।रायपुर साहित्य सृजन संस्थान द्वारा लगातार जारी 43 वीं मासिक काव्य संध्या,को विराट कवि सम्मेलन के रूप में दिनांक 22,मार्च,2026 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें राष्ट्रीय कवियों में
डॉ.दीपशिखा सागर,छिंदवाड़ा,
कविता जैन कुहुक कोरबा,भोले नेमा चंचल छिंदवाड़ा,आलोक शर्मा,भिलाई,दीपिका ऋषि झा एवं कवि राजकुमार धर द्विवेदी हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संजय अलंग,पूर्व ,IAS,विशिष्ठ अतिथि गिरीश पंकज, वरिष्ठ साहित्यकार एवं अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा करेंगे।

साहित्य सृजन संस्थान द्वारा विगत वर्षों में वृहद कवि सम्मेलन ,विराट कवियत्री सम्मेलन एवं एक शाम पत्रकारों के नाम जैसे सफल कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।संस्था द्वारा का प्रतिमाह युवा रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ को प्रोत्साहित और सम्मानित भी करती है।
उपरोक्त जानकारी ममता खरे “मधु”अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) एवं उमेश कुमार सोनी,संयोजक द्वारा संयुक्त रूप से जारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here