Home चर्चा में कुसमी वन परिक्षेत्र में अवैध पत्थर उत्खनन टैक्टर जब्त: मालिक हरीगोविंद यादव...

कुसमी वन परिक्षेत्र में अवैध पत्थर उत्खनन टैक्टर जब्त: मालिक हरीगोविंद यादव पहले भी अवैध लकड़ी कटाई में था शामिल।

20
0

संवाददाता युसूफ खान

कुसमी बलरामपुर

वनमंडल अधिकारी श्री आलोक बाजपेई के निर्देशन, उपवन मंडल अधिकारी श्री रविशंकर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री मणिकांत वर्मा के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र कुसमी की टीम द्वारा संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में 19 मार्च 2026 को वन परिक्षेत्र कुसमी अंतर्गत बीट कुसमी के संरक्षित वन के कक्ष क्रमांक 3033 में अवैध रूप से पत्थर उत्खनन एवं परिवहन करते हुए एक बिना नंबर का ट्रैक्टर पकड़ा गया। जांच में ट्रैक्टर का स्वामी हरीगोविंद यादव पाया गया, जो पहले भी अवैध लकड़ी कटाई सहित अन्य गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है।
कार्रवाई के दौरान आरोपी ने वन विभाग की टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं, उसने ट्रैक्टर को जबरन रुकवाकर उसमें बैठकर कर्मचारियों को नीचे गिराने का प्रयास किया। साथ ही ट्रैक्टर में लोड पत्थरों को हाइड्रोलिक चालू कर रास्ते में ही खाली कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।
वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत यह कृत्य गंभीर अपराध माना गया है। आरोपी हरीगोविंद यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस पूरी कार्रवाई में प्रेमसाय दीवान (परिक्षेत्र सहायक), नंदलाल कुजूर (परिसर रक्षक), देवेश जेरी, सुमन तिर्की एवं बलवंत का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here