Home चर्चा में नव वर्ष विहंगम योग द्वारा शोभायात्रा निकाली गई

नव वर्ष विहंगम योग द्वारा शोभायात्रा निकाली गई

8
0

रायपुर संवाददाता लक्ष्मी नारायण लहरे

रायपुर ।आध्यात्मिक जन- जागरण की दिशा में विहंगम योग द्वारा समय समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं l भारतीय नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083, सदाफलाब्द 138) के शुभ अवसर पर स्वर्वेद यात्रा का आयोजन विहंगम योग सन्त समाज भिलाई द्वारा जुनवानी भिलाई में नव वर्ष पर शोभायात्रा निकाली गई l यह शोभायात्रा विनोबा नगर जुनवानी से निकलकर सूर्यामाल होते हुए जुनवानी चौक तक निकाली गई l हिन्दू धर्म परंपरा को संस्था के माध्यम से जन जागरण हेतु एक पहल है l शोभायात्रा के दौरान ध्वज लिए भजनों की प्रस्तुति होती रही l अंत में आरती द्वारा कार्यक्रम समापन किया गया l
उक्त कार्यक्रम में सम्भागीय संयोजक पी एल सपहा, आर के सिंह, डी एन सिंह, मुनी लाल शर्मा, बी पी पटेल, अंगीरा साहू, कोमल साहू, बृजेश सोनी, प्रो कौलेश्वर प्रसाद, शिव कुमार साहू, उत्तम साहू, निरंजन, शिव प्रकाश, हरे राम, भागवत साहू, डॉ दीनदयाल साहू, घुरउ साहू, थानु राम के साथ ही मातृशक्ति श्रीमती उमा सोनी, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती मिथला मंथन, श्रीमती सुरेखा साहू, श्रीमती टिकेश्वरी साहू, श्रीमती चेवन साहू के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित डॉ दीनदयाल साहू को संस्था की गतिविधियों से अवगत कराते स्मृति चिन्ह भेंट की गई l यह जानकारी के संयोजक मुकेश सोनी द्वारा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here