दंतेवाड़ा | भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा के बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा आगमन पर जय स्तंभ चौक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी के नेतृत्व में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नारेबाजी व पटाखों के साथ उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।पदेश उपाध्यक्ष भीमा मरकाम एवं प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर का भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया | कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। दंतेवाड़ा पहुंचने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके पश्चात सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित महत्वपूर्ण विधेयकों पर भी चर्चा की साथ ही पटाखों एवं मिठाई बाटकर खुशियां मनाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया ।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा ने कहा कि हाल ही में पारित छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक, 2026 तथा लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक, 2026 प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
जिला अध्यक्ष राहुल असरानी ने बताया कि धर्मांतरण विरोधी कानून में कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है, वहीं पेपर लीक जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। इन विधेयकों के पारित होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
भाजयुमो ने इन निर्णयों का स्वागत करते हुए इसे प्रदेशहित एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक कदम बताया।इस दौरान विधायक चैतराम अटामी,भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष नविन विश्वकर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुडामि,जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष मनीष सुराना,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम,नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता,राकेश कुशवाहा,दीपक बाजपेयी,जनपद उपाध्यक्ष रमेश गावड़े,भाजपा मंडल अध्यक्ष जय भंसाली,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम सोनी,एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष पिसे वट्टी,राजेश बोरबन,राजेंद्र ठाकुर,विशाल जैन,सोमड़ू कोर्राम,श्याम सिंह,श्रीकांत राव,सुजीत ठाकुर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भावना परघनिया,निखिल नाग, प्रियंका बेहरा समेत सैकड़ो की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |







