जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल
* आकलतरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुधीर कुमार खाण्डे उर्फ शीतल प्रसाद खाण्डे को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है
* आरोपी के विरुद्ध धारा- 119(1), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही
विवरण: थाना आकलतरा में प्रार्थी जितेन्द्र कुमार खाण्डे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भाई सुधीर खाण्डे उर्फ शीतल प्रसाद खाण्डे अक्सर शराब पीने के लिए पैसे मांगता है और विरोध करने पर गालियां देकर मार-पीट करता है।
दिनांक 17 मार्च 2026 को रात करीब 11 बजे आरोपी ने जब उनकी मां से शराब के लिए पैसे की मांग की और मना करने पर गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की, जिससे मां को गंभीर चोट आई, रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 148/2026 पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की।
गिरफ्तार आरोपी:
सुधीर कुमार खाण्डे से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम का योगदान: थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा एवं asi प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, आरक्षक जितेश राजपूत और जयनाथ दुग्गा का विशेष योगदान रहा।







