Home चर्चा में 23 मार्च को नगर में निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा — जविता मंडावी

23 मार्च को नगर में निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा — जविता मंडावी

9
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

राम नवमी के पावन अवसर पर जहाँ पूरा नगर भगवामय हो गया है, वहीं नगर की मातृशक्ति का उत्साह भी देखते ही बन रहा है। राम जन्मोत्सव समिति की उपाध्यक्ष जविता मंडावी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माता की चुनरी यात्रा पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से चुनरी काशी धाम से मंगवाई गई है, जिसके प्रति लोगों में गहरी आस्था एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। यह भव्य यात्रा सीताराम शिवालय में विशेष पूजन-अर्चना के पश्चात प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—चांदनी चौक, शहीद पार्क, जगन्नाथ मंदिर होते हुए माँ दंतेश्वरी मंदिर में पहुँचकर माता को चुनरी अर्पित की जाएगी।
इस आयोजन में नगर की विभिन्न मंडलियाँ, सेवा समितियाँ, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की बहनें बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं और सभी एकजुट होकर इस यात्रा को सफल बनाने में जुटी हैं।
जविता मंडावी ने बताया कि यह चुनरी यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नारी शक्ति और उनके सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि जब तक नारी सशक्त नहीं होगी, तब तक धर्म की रक्षा संभव नहीं है।
उन्होंने नगर की समस्त मातृशक्ति से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य यात्रा को सफल बनाएं और इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने!
राम जन्मोत्सव समिति जगदलपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here