आरंग संवाददाता – सोमन साहू
बिरकोनी (महासमुंद), छत्तीसगढ़।
पावन धरा ग्राम बिरकोनी में हाई स्कूल के सामने नव-निर्मित दक्षिण मुखी मारुति मंदिर में त्रि-दिवसीय श्री मारुति महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वैदिक एवं शास्त्रीय विधि-विधान से संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों की उपस्थिति अपेक्षित है।
आयोजन समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान दिनांक 30 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत यज्ञ, हवन, पूजन, प्राण प्रतिष्ठा एवं महाआरती जैसे विविध धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम विवरण:
30 मार्च 2026 (सोमवार)
सायंकाल – पंचांग पूजन एवं भव्य कलश यात्रा
31 मार्च 2026 (मंगलवार)
प्रातः 9 बजे से – वेदी स्थापना, मंडप पूजन, मूर्ति कलश स्थापना,
जलाधिवास, अग्नि स्थापना, संध्या हवन एवं आरती
01 अप्रैल 2026 (बुधवार)
प्रातः से सायंकाल – वेदी एवं मंडप पूजन, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास,
मंदिर एवं शिखर स्नान, हवन एवं संध्या आरती
02 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
प्रातः काल – प्राण प्रतिष्ठा, अभिषेक पूजन, यज्ञ आहुति, पूर्णाहुति,
महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण
स्थान:
बरबसपुर चौक, बिरकोनी (जिला – महासमुंद, छत्तीसगढ़)
आचार्य एवं विद्वान:
पं. नरेंद्र द्विवेदी, पं. ध्रुव नारायण शुक्ला, पं. राजेश शर्मा,
पं. योगेश तिवारी, पं. मोहित तिवारी, पं. पंकज तिवारी, पं. सूर्यप्रकाश तिवारी
संयोजक:
हितेन्द्र तिवारी (बिरकोनी)
प्रायोजक:
श्री परशुराम पुरोहित परिषद, आरंग
समन्वयक:
राजपुरोहित अविनाश शर्मा
विनीत:
समस्त ग्रामवासी बिरकोनी, जिला महासमुंद (छ.ग.)
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
संपर्क सूत्र:
9575905333, 9977666101, 7987858007, 8889687241, 9826540571, 9201131741, 6268603254







