बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
घायल और चोटिल धावकों का किया उपचार
सुबह 3 बजे से जुटी सीसीएसएच की टीम
जगदलपुर। बस्तर हेरिटेज मेराथन की शुरुआत लालबाग मैदान से हुई। इस मैराथन में शामिल होने 10 हज़ार से ज्यादा प्रतिभागी पहुंचे थे। इस ऐतिहासिक आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की भी सहभागिता रही
बस्तर के सीएमएचओ डॉ संजय बसाक के मार्गदर्शन में जिले भर की स्वास्थ्य सेवा टीमें इसमें जुटी रहीं। मेराथन के रूट में आने वाले सभी स्पॉट पर प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के मेडिकल स्टाफ मैराथन के धावकों की स्वास्थ्य जांच करने में जुटे रहे।

लालबाग में थी कांटीनेंटल की टीम
मैराथन की शुरुआत लालबाग से हुई। वहां पर सीएमएचओ, सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेज के डीन भी थे। इनके साथ ही कांटिनेंटल सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल (सीसीएसएच) के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ, मैनेजमेंट और हॉउस कीपिंग डटे रहे। यह सभी लोग रविवार की सुबह तीन बजे से लालबाग के स्टॉल नंबर एक पर स्वास्थ्य जांच किट के साथ पहुंचे थे।उन्होंने शिविर स्थल पहुंचने वाले धावकों के वजन लिए ब्लड प्रेशर नापा, शुगर लेवल देखा और उन्हें उचित परामर्श दिया। कई खिलाड़ियों की चोट और दर्द का उपचार भी किया।







