Home टेक्नोलॉजी मार्क जुकरबर्ग का पर्सनल एआई एजेंट: मेटा में सीईओ का सुपरपावर जो...

मार्क जुकरबर्ग का पर्सनल एआई एजेंट: मेटा में सीईओ का सुपरपावर जो बदल देगा कंपनी का खेल

13
0

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है और ये दिखाती है कि AI की पहुंच केवल कर्मचारी लेवल तक नहीं बल्कि टॉप मैनेजमेंट तक जा रही है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग एक पर्सनल एआई एजेंट को डेवलप कर रहे हैं जो उनको कंपनी चलाने में मदद करेगा और ये खासतौर पर मार्क जुकरबर्ग के लिए काम करेगा। एआई एजेंट जो कि पर्सनल बॉट के तौर पर काम करेगा उसके जरिए कंपनी के बड़े-बड़े कामों में AI का दखल होगा और मार्क जुकरबर्ग अपने कई कामों के लिए बड़ी टीमों पर नहीं बल्कि इस पर्सनल एआई एजेंट पर निर्भर करेंगे।

मार्क जुकरबर्ग के बारे में कहा जाता है कि वो नई-नई तकनीकों को अपनाने में सबसे आगे रहने वाले बिजनेसमैन में से एक हैं और इसका गाहे-बगाहे प्रदर्शन भी करते रहते हैं। इस समय एआई का बज़ अपने चरम पर है और मार्क जुकरबर्ग के लिए ये भी बढ़िया समय है और वो अपनी जिम्मेदरियों को उठाने में मदद हासिल करने के लिए भी एआई पर भरोसा जता रहे हैं। कंपनी के डिजिटल चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर ये आई एजेंट काम करेगा और कंपनी व जुकरबर्ग के बीच कम्यूनिकेशन स्ट्रॉन्ग करेगा और फैसले लेने में भी मदद करेगा और इसकी प्रक्रिया को तेज करेगा।

ये एआई एजेंट अभी डेवलपिंग और ट्रेनिंग के चरण में है और जब यह पूरी तरह विकसित हो जाएगा तो यह कंपनी की जानकारियों तक सीईओ की पहुंच को आसान बनाएगा। इसके अलावा ये एआई एजेंट मार्क की डिसीजन मेकिंग में मदद करेगा जिसके लिए डेटा एनालिसिस और ट्रेंड का यूज करके अपनी समझ से बेस्ट सॉल्यूशन मुहैया कराएगा। लंबे कम्यूनिकेशन से बचकर और कई-कई टीमों से कनेक्ट करने के बजाए इस एआई एजेंट की मदद से मेटा सीईओ अपने कंपनी संबंधित फैसलों को तेजी से एक्जीक्यूट कर पाएंगे।

मार्क जुकरबर्ग सबसे यंग अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने वाले बिजनेसमैन में से रहे हैं और इन्होंने एआई का मौजूदा बज़ आने से काफी पहले अपनी कंपनी में एआई का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। हालांकि इसमें उन्हें कुछ नुकसान उठाना पड़ा है और कुल 80 अरब डॉलर लगाने के बाद उन्होंने मेटावर्स विजन को बंद करने का फैसला ले लिया है क्योंकि ये उम्मीद के मुताबिक नहीं जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here