Home कोरबा न्यूज़ 36गढ़ की खबर का असर: दीपका में 84 लाख के स्ट्रीट...

न्यूज़ 36गढ़ की खबर का असर: दीपका में 84 लाख के स्ट्रीट लाइट घोटाले पर हरकत में आई नगर पालिका, जांच के आदेश जारी

16
0

 हेमचंद्र सोनी/गेवरा-दीपका (कोरबा):

दीपका नगर पालिका परिषद में 84 लाख रुपए के स्ट्रीट लाइट कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अब बड़ा एक्शन देखने को मिला है। न्यूज़ 36गढ़ द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है।

स्थानीय पार्षद द्वारा वार्डों में लगाए जा रहे स्ट्रीट लाइट और विद्युत पोल कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई थी। इस मामले को न्यूज़ 36गढ़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई का दबाव बना।

तीन दिन में जांच के आदेश

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल इंजीनियर को 3 दिनों के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित ठेका फर्म को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

इन वार्डों में गड़बड़ी की शिकायत

जारी आदेश के अनुसार वार्ड क्रमांक 01, 04, 05, 06, 10 और 11 में चल रहे कार्यों में गुणवत्ता और मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।

ठेकेदार पर सख्ती, भुगतान रोकने की चेतावनी

नगर पालिका प्रशासन ने साफ कहा है कि:

  • यदि कार्य में गुणवत्ता की कमी पाई गई
  • या अनियमितता साबित हुई

तो संबंधित ठेकेदार कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भुगतान भी रोका जा सकता है।

तकनीकी जांच भी संभव

प्रशासन ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर उच्च अधिकारियों से तकनीकी निरीक्षण भी कराया जाएगा, ताकि काम की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

जनता की आवाज बनी न्यूज़ 36गढ़

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता की शिकायतों को न्यूज़ 36गढ़ ने मजबूती से उठाया, जिसके बाद प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here