Home चर्चा में बस्तर के 5 खिलाडियों ने चंडीगढ़ में दिखाई अपनी प्रतिभा, जीता सिल्वर

बस्तर के 5 खिलाडियों ने चंडीगढ़ में दिखाई अपनी प्रतिभा, जीता सिल्वर

8
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स फुटबॉल स्पर्धा में की हिस्सेदारी
जगदलपुर. शहर व जिले के 5 खिलाडियों ने चंडीगढ़ में आयोजित हुए नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करते अपना बेहतर प्रदर्शन किया है.
इस संयुक्त टीम ने इस स्पर्धा में दूसरा स्थान पाते हुए सिल्वर पदक बटोरा.
चंडीगढ़ में 18 से 22 अप्रैल तक इस फुटबॉल प्रतियोगिता में देश भर की टीम  ने भाग लिया था.
राज्य की टीम ने आयु वर्ग 30+ में 40+ में
और 50+ में दूसरा स्थान
प्राप्त किया. इसके अलावा
 एकल प्रतियोगिता दौड़ में  40+ वर्ग में  मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ आजाद ने 400 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक प्राप्त किया।
 इस तरह विभिन्न आयु वर्ग प्रतिभागियों में कुल 63 पदक प्राप्त कर इन्होंने अपने संभाग और  छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।
इन्होने की हिस्सेदारी 
बस्तर से इन्द्रजीत साहा, हरेंद्र यादव
लखन ध्रुव, डॉ. के. एल. आजाद
देवन ठाकुर, अशोक यादव, नागेश
चंद्रशेखर, एम.डी. साकिल खान
, शील कुमार, जगतार सिंह
, विप्लव मंडल, तिलक,
रोशन शामिल हुए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here