Home चर्चा में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला-जांजगीर का चुनाव संपन्न, पूनम अग्रवाल पुनः...

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला-जांजगीर का चुनाव संपन्न, पूनम अग्रवाल पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

9
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल
 जिला जांजगीर-चांपा:
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला-जांजगीर का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के लिए बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह चुनाव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नैला-जांजगीर स्थित सत्संग भवन में आयोजित किया गया, जिसमें शाखा के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (जोन 4) श्री अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत गांधी के निर्देशन एवं प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया के नेतृत्व में किया गया। संगठन की परंपरा के अनुसार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के पश्चात एक बार फिर से शाखा की कमान श्रीमती पूनम अग्रवाल को सौंपी गई। वहीं श्रीमती अनीता अग्रवाल को सचिव एवं श्रीमती ममता मोदी को कोषाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाखा द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछले वर्ष शाखा ने सामाजिक एवं जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया, उसी प्रकार आने वाले वर्ष में भी और अधिक सक्रियता के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों के स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
चुनाव के उपरांत सभी सदस्यों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन की एकता व सक्रियता को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रांतीय निर्देशिका श्रीमती सुनीता मोदी, प्रांतीय संयोजक श्रीमती शिखा अग्रवाल, श्रीमती मनीषा अग्रवाल, श्रीमती पूनम जगानी, श्रीमती बबीता गर्ग, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती राधा अग्रवाल, श्रीमती संतोष अग्रवाल, श्रीमती मधु शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला-जांजगीर का यह चुनाव न केवल संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा को दर्शाता है
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला-जांजगीर का यह चुनाव न केवल संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा को दर्शाता है, बल्कि समाजसेवा के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है। नई टीम के नेतृत्व में आगामी वर्ष में और अधिक जनकल्याणकारी कार्यों की उम्मीद की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here