Home चर्चा में पश्चिम बंगाल के रण में संजय पाण्डेय को सूरी विस क्षेत्र की...

पश्चिम बंगाल के रण में संजय पाण्डेय को सूरी विस क्षेत्र की कमान

9
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर के मेयर संजय पाण्डेय ने सम्हाला मोर्चा 
जगदलपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के प्रमुख नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल भेजा गया है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं में जगदलपुर के महापौर संजय पांडे को वीरभूम जिले के सूरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का दायित्व सौंपा गया है। सूरी वीरभूम लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

महापौर संजय पाण्डेय के साथ नगर निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं नगर उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने वाला है। सूरी विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को मतदान होना है।महापौर संजय पांडे ने कहा कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाई थी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2026 के चुनाव में भाजपा अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए सरकार बनाने में सफल होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने मजबूत एवं जनसेवा में सक्रिय उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। संजय पांडे ने इस हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन शिल्पी अजय जामवाल, पवन साय का उन पर भरोसा करने हेतु आभार माना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here