Home टेक्नोलॉजी नया फोन खरीदते ही न करें लापरवाही: इन जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स को...

नया फोन खरीदते ही न करें लापरवाही: इन जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स को तुरंत करें ऑन, वरना खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा

17
0

क्या आप भी नया फोन खरीदते ही सीधे यूज करना शुरू कर देते हैं? अगर, आप ऐसा कर रहे हैं तो फोन सेटअप करते समय कुछ जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स ऑन कल लें। ऐसा करने से आपके फोन के खोन या फिर चोरी होने का डर नहीं रहेगा। आपके फोन का निजी डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और डिवाइस की लोकेशन ऑन रहेगी, जिसकी मदद से फोन खोजना आसान होगा।

गृह मंत्रालय की साइबर सिक्योरिटी विंग I4C ने लोगों को इसे लेकर सतर्क किया है और बताया है कि फोन खरीदने के बाद यूज करना ही काफी नहीं है। स्मार्टफोन के लिए सिक्योरिटी सेटअप भी उतनी ही जरूरी है। ऐसा करने से फोन चोरी होने या खो जाने के बाद आपके OTP, पर्सनल डेटा किसी के हाथ नहीं लगेगा। I4C ने X पर इसे लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें Android और iPhone में सिक्योरिटी सेटअप इनेबल करने के तरीके के बारे में बताया गया है।

Find My Device: नया फोन सेटअप करते समय इसमें Find My Device ऐप जरूर इंस्टॉल करें। इस ऐप के जरिए आप डिवाइस चोरी होने या खो जाने पर खोज सकेंगे। Android स्मार्टफोन में ये ऐप बाई डिफॉल्ट मिलेगा। सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जांए और Find Hub में जाकर डिवाइस को लोकेट करने वाले ऑप्शन को इनेबल कर लें।

Remote Lock: साथ ही, इसमें रिमोट लॉक और ऑफलाइन डिवाइस वाले ऑप्शन को भी इनेबल करना होगा। ऐसा करने से फोन स्विच ऑफ होने पर भी लोकेट किया जा सकेगा।

Notification Hide: इसके अलावा फोन की लॉक स्क्रीन पर मिलने वाले नोटिफिकेशन को भी सिक्योर करें, ताकि लॉक स्क्रीन पर OTP वाले मैसेज कोई न पढ़ पाए। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेशन वाले ऑप्शन पर जाएं। यहां नोटिफिकेशन ऑन लॉक स्क्रीन वाले ऑप्शन में जाकर सेंसेटिव नोटिफिकेशन को ऑफ कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here