महाआरती में गौ सम्मान आह्वान अभियान को सफल बनाने लिया संकल्प… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की १४८ वीं महाआरती में पंडित
अमित शर्मा ने हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि हनुमान लला की कृपा से महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आज महाआरती सर्व समाज के आस्था का केंद्र बना हुआ है जहां सनातन धर्म के सशक्तिकरण का लगातार पहल हो रही है। इसी क्रम में आज श्रद्धालुओं ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश के सेवा, सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी_अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, आंचल योगेश देवांगन, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, एकल सोनू देवांगन, सुनीता अमित तंबोली के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।

आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार– उमंग अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार_ गुप्त श्रद्धालु के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्र, अमिल तंबोली के द्वारा चढ़ाया गया। आज का सिंदूर अभिषेक_ रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव तथा सुंदरकांड_गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, अमन डालमिया, एकांश बरेठ, मनोहर यादव, संध्या गणेश साहू, लीना विकास बरेठ के द्वारा कराया गया तो वहीं उमंग अग्रवाल के द्वारा अपने जन्म दिवस पर मंदिर परिवार के सदस्यों को कुर्ता का कपड़ा भेंट किया गया।

विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।








