Home चर्चा में बस्तर विकास की ओर अग्रसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री...

बस्तर विकास की ओर अग्रसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने जगदलपुर शहर में करोड़ों की विकास कार्यों की दी सौगात

8
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर शहर में विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण
हीमोडायलिसिस,पेलिएटिव केयर कैंसर क्लिनिक बील्डिग, सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण एवं वित्त कार्यालय भवन का होगा निर्माण
जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने 22 करोड़ 67 लाख से अधिक के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस व्यापक अभियान में शहर में सड़क संपर्क , स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति राज्य सरकार की संकल्प व प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत  माड़िया चौक से बोधधाट थाना तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लागत 04 करोड़ 99 लाख रुपए , जगदलपुर महारानी अस्पताल में हिमोडायलिसिस,पैलिएटिव,व  कैंसर क्लिनिक बील्डिग भवन का  भूमिपूजन कार्य का लागत 04 करोड़ 62 लाख रुपए, महारानी अस्पताल में MRD बील्डिग भवन का भूमिपूजन कार्य लागत 04 करोड़ 30 लाख रुपए, जगदलपुर में 02 नग वित्त कार्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 07 करोड़ 95 लाख रुपए एवं उप संचालक उधान भवन निर्माण कार्य लोकार्पण लागत 80 लाख रुपए कुल 22 करोड़ 67 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन व लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के द्वारा विधिवत किया गया।
  इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर  को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने को लेकर हम सजगता के साथ कार्य कर रहे हैं। बस्तर की जनता के बेहतर स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने महारानी अस्पताल में कैंसर क्लिनिक बील्डिग भवन एवं MRD भवन का भूमिपूजन किया गया। इसके निर्माण से बस्तर के जनता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। बस्तर में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने हम लगातार प्रयासरत हैं। MRD भवन एवं हिमोडायलिसिस पैलिएटिव व कैंसर क्लिनिक बील्डिग भवन निर्माण से लोगों को काफी सुविधा होगी। श्री देव ने कहा कि आज जिन सड़कों, भवनों  की आधारशिला रखी गई है, वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। श्री देव ने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी सुशासन की पहचान है। शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा । शहर के माडिया चौक से बोधधाट थाना तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य जनता की मांग रही जिससे मांग के अनुरूप सड़कों के निर्माण कराया जा रहा है जिससे प्राथमिकता के साथ सड़कों का लगातार निमार्ण कार्य किया जा रहा है । सड़क के निर्माण से जनता को आवागमन में सुविधा होगी।  हमारा लक्ष्य है कि जगदलपुर शहर का कोई भी क्षेत्र का विकास में  अधूरा ना  रहे।  विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। शहर में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे है । विकास अनवरत जारी रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
वहीं  बेवरेज कारपोरेशन अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तेज गति के साथ हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में विकास के पथ पर लगातार विकास की गाथा गढ़ रही है। वहीं निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन ने कहा आज विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन लोकार्पण किया गया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। करोड़ों के विकास कार्यों का विधायक हमारे किरण देव ने जनता को सौगात दी। जिसका आज मांग पूरी हुई। इस दौरान बेवरेज कारपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव, निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर श्रीमती सफीरा साहू,एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, पार्षद आलोक अवस्थी,राजेश चौधरी, गिरिजा गुप्ता,रोशन सिसोदिया,बंसती समरथ ,पीतामह नायक,मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, आर्येंद्र सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया, एवं सुधा मिश्रा,लक्ष्मी कश्यप, अविनाश गौतम,मनोज ठाकुर, पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्री गोकुल पात्र,अलावा वार्डवासी व पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here