बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों को प्राथमिकता
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिंदी माध्यम स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो रही है। लोक शिक्षण संचालनालय ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
सेजेस प्रवेश आदेश 2026-27
छत्तीसगढ़ में 403 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम और 348 हिंदी माध्यम स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन 10 अप्रैल से 5 मई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किए जा सकते हैं। एक विद्यार्थी एक स्कूल के लिए ही आवेदन कर सकता है। ज्यादा आवेदन आने पर 6 से 10 मई को लाटरी से सीटें आवंटित की जाएंगी।एडमिशन की अन्य कार्रवाई 11 से 15 मई के बीच होगी।छत्तीसगढ़ सरकार ने एडमिशन के लिए कुछ विशेष नियम बनाए हैं। पहले से चल रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें हैं। बाकी 25 प्रतिशत सीटें लाटरी सिस्टम से भरी जाएंगी।







