Home चर्चा में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित

6
0

-जिला अध्यक्ष गंजमती भानु के नेतृत्व में नई टीम

-पंकज तिवारी कोषाध्यक्ष राकेश मसीह महामंत्री मुद्रिका सर्राटी उपाध्यक्ष सहित 41 की सूची

 दीपक कश्यप/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की नई कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष गंजमती भानु के नेतृत्व में की गई है। इस नई टीम में संगठन को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में पंकज तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राकेश मसीह, नारायण शर्मा, अशोक शर्मा, पुष्पराज सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, बेचू अहिरेज कमाल ख़ान अमोल पाठक लालचंद सोनवानी मूलचंद कुशराम एवं विनय चौबे शिवास दुबे सहित 42 को भी महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं।

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिला अध्यक्ष गंजमती भानु ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मरवाही के पूर्व विधायक केके ध्रुव, लोकसभा प्रभारी प्रशांत मिश्रा एवं जिला संगठन प्रभारी शैलेश पांडे का धन्यवाद ज्ञापित किया।

गंजमती भानु ने कहा कि नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मिलजुलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम के साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जाएगा।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here