Home चर्चा में रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई: 13 हाईवा व 3...

रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई: 13 हाईवा व 3 ट्रैक्टर जब्त

6
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल

जांजगीर-चांपा 25 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानो का औचक जांच किया गया।


खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान रेत के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर अकलतरा क्षेत्र में 6 हाईवा, चांपा के हथनेवरा में 6 हाईवा व 3 ट्रैक्टर एवं पामगढ़ क्षेत्र में 1 हाईवा को जब्त कर कार्रवाई की गई। खनिजो के अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खांन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के संबंध में खनिज विभाग द्वारा निरंतर जांच कार्यवाही की जा रही है, जो कि निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here