छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की विदुषी महिला टीम द्वारा सप्तमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन व भोज का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्म वाटिका में आयोजित हुआ, जहां विधि-विधान के साथ कन्याओं की पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान कन्याओं को शुद्ध ब्रह्मभोज कराया गया। महिला टीम की सभी सदस्यों ने मिलकर अपने-अपने घरों से शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन तैयार कर लाया, जिसे प्रेमपूर्वक कन्याओं को परोसा गया। पूजा के उपरांत कन्याओं को उपहार एवं भेंट प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया गया और सम्मानपूर्वक विदा किया गया।
पूरे आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक सहयोग से संपन्न इस कार्यक्रम ने सप्तमी के महत्व को और भी खास बना दिया। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने इस पहल की सराहना की।







