Home मुख्य ख़बरें तपती गर्मी में ठंडक का देसी खज़ाना — सेहत, ऊर्जा और ताजगी...

तपती गर्मी में ठंडक का देसी खज़ाना — सेहत, ऊर्जा और ताजगी से भरपूर सत्तू का शरबत

10
0

गर्मियों के मौसम में कई लोग बड़े चाव के साथ सत्तू का ठंडा-ठंडा शरबत पीते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सत्तू का शरबत टेस्ट में जितना अच्छा होता है, आपकी सेहत के लिए भी उतना ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में सत्तू के शरबत को डेली डाइट प्लान में शामिल करने की सलाह दी जाती है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर सत्तू का शरबत पीने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

लू से बचाव- ठंडा-ठंडा सत्तू का शरबत चिलचिलाती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। अगर आप हीटस्ट्रोक यानी लू की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको इस शरबत को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सत्तू के शरबत में मौजूद तत्व वजन घटाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- सत्तू के शरबत में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है जो आपकी गट हेल्थ को सुधारने में मददगार साबित हो सकती है। पेट को साफ रखना हो या फिर कब्ज, एसिडिटी और पेट से जुड़ी दूसरी समस्याओं को अलविदा कहना हो, सत्तू का शरबत काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इम्यूनिटी और एनर्जी को बूस्ट करने के लिए भी सत्तू के शरबत का सेवन किया जा सकता है।

गौर करने वाली बात- क्या आप जानते हैं कि सत्तू के शरबत को डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है? दरअसल, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए सत्तू का शरबत पिया जा सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो आप सत्तू के शरबत का सेवन कर सकते हैं यानी दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस शरबत को कंज्यूम किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here