Home चर्चा में नेशनल हाईवे 130 स्थित में ईंट लोड ट्रैक्टर से बाइक सवार जा...

नेशनल हाईवे 130 स्थित में ईंट लोड ट्रैक्टर से बाइक सवार जा टकराया हुई मौत,मृतक की पहचान चरण दास सीतापुर निवासी के रूप में हुई

19
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित नवापारा के समीप खड़े ट्रैक्टर से बाइक सवार जा टकराया जिससे उसकी मौत हो गई,वहीं मृतक की पहचान चरणदास पिता लड्डू दास उम्र 28 वर्ष ग्राम महेशपुर थाना सीतापुर निवासी के रूप में हुई है,वही 23 मार्च दिन सोमवार को लखनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्द किया है,साथ ही मर्ग कायम करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जानकारी के मुताबिक चरण दास पिता लड्डू दास अपनी पत्नी के साथ घर जमाई के रूप में लगभग 6 वर्ष से ग्राम जजगा में रह रहा था 22 मार्च की रात अपने ससुर को लेने मोटरसाइकिल से मंदिर की तरफ गया हुआ था,ससुर के व्यस्त होने के कारण नवापारा की तरफ घूमने आया नवापारा से वापस ग्राम जजगा आते समय रात लगभग 8 बजे नवापारा घाट के नीचे नेशनल हाईवे 130 रोड में बिना किसी संकेतक के गलत तरीके से ईंट ट्रैक्टर ट्राली खड़ा था बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर घायल हो गया जिसे एंबुलेंस उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया है। केवली बाई पति मदन दास उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जजगा की रिपोर्ट दर्ज कराया है।लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here