लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर नहर में 22 मार्च दिन रविवार की शाम 7.30 बजे अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।वही स्थानीय लोगों के द्वारा लखनपुर पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी थी 23 मार्च दिन सोमवार की सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों के मदद से पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान नटवरलाल अग्रवाल पिता स्वर्गीय प्रहलाद अग्रवाल उम्र 46 वर्ष तिलकेजा थाना उरगा जिला कोरबा निवासी के रूप में हुई। लखनपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे परिजनों को सुपुर्द किया है। वही कमल नारायण अग्रवाल पिता स्वर्गीय प्रहलाद राय अग्रवाल की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक 15 दिन पूर्व ठेकेदारी के काम को लेकर अंबिकापुर तरफ आया हुआ था। पुलिस ने मृतक के चप्पल स्कूटी सहित अन्य सामनों को जप्त कर जांच शुरू की है।









