Home चर्चा में भाजपा युवामोर्चा कुन्नी मंडल के अध्यक्ष बने निखिल मरावी

भाजपा युवामोर्चा कुन्नी मंडल के अध्यक्ष बने निखिल मरावी

19
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सरगुजा की जिला व मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह (शोलु) द्वारा की गई। इस नई सूची में लखनपुर के ग्राम पंचायत सलका निवासी क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता निखिल मरावी को कुन्नी मंडल अध्यक्ष पद की जम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद जिले व मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। निखिल मरावी का संगठनात्मक जीवन वर्ष 20015 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से प्रारभ हुआ। छात्र जीवन से ही उन्होंने राष्ट्रहित और संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका रही। सरगुजा विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर एक सशक्त छात्र आंदोलन खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उनका पहला दायित्व नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हुई, जिसके पश्चात वे नगर सहमंत्री, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, प्रदेश सहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों पर कार्य करते रहे।

इस दौरान उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।

नव नियुक्ति पर भाजपा जिला संगठन, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने निखिल मरावी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा कुन्नी मंडल में और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

निखिल मरावी ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मिले दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here