लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल
लखनपुर :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के लखनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने साक्षरता मिनी स्टेडियम में प्रकाश के व्यवस्था को लेकर माँग करते हुए दिन मंगलवार को नगर पंचायत लखनपुर सीएमओ विद्यासागर चौधरी को आवेदन सौंपा है। भाजयुमो अध्यक्ष ने अपने आवेदन के ज़रिए लखनपुर स्टेडियम में होने वाले आगामी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर प्रकाश की उचित व्यवस्था कराए जाने नगर पंचायत सीएमओ को कार्यालय पहुँच आवेदन दिया तथा मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द लखनपुर स्टेडियम में प्रकाश की उचित व्यवस्था करायी जाए ताकि आगे स्टेडियम में रात्रिकालिन क्रिकेट प्रतियोगिता सहित अन्य खेल के आयोजन कराए जा सकें। इस आवेदन के विषय में नगर पंचायत सीएमओ विद्यासागर चौधरी ने जल्द से जल्द लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम में लाइट की व्यवस्था कराए जाने तथा नगर पंचायत की ओर से खेल को बढ़ावा देने तथा अन्य अन्य खेलों के माध्यम से जैसे बैडमिंटन,बॉलीबॉल के माध्यम से लखनपुर नगर पंचायत के युवाओं में नई प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से आने वाले समय में महत्वपूर्ण कार्य किये जाने की बात कही। नगर पंचायत को आवेदन देने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल सहित लखनपुर के क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों में कृपाशंकर राजवाड़े,आशीष गुप्ता,सावन पांडेय,जुगेश साहू,अमन कुमार,राहुल गुप्ता,आदित्य गुप्ता,इकरार,विवेक,आशुतोष,योगेश,प्रवीण सहित नगर पंचायत के युवा मौजूद रहे।







