गौरेला पेंड्रा मरवाही संवाददाता – कमलेश चंद्रा
गौरेला पेंड्रा मरवाही
25मार्च 2026
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 67 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को एक साथ स्थानांतरण करते हुए नवीन पदस्थापना सौंपी है।
जारी आदेश के तहत निरीक्षक उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक और आरक्षक तबादले में शामिल हैं।
गौरतलब है कि जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में सुधार लाने हेतु sp मनोज कुमार खिल्लारी ने gpm पुलिस में बड़ा फेर बदल किया है।
थाना मरवाही से निरीक्षक शनिप कुमार को प्रभारी सायबर सेल नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत शाखा में स्थानांतरण किया गया ।
उप निरीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव को सायबर सेल से स्थानांतरण कर थाना प्रभारी मरवाही बनाया गया।
उप निरीक्षक रामनिवास राठौर थाना गौरेला से स्थानांतरण कर इन्हें चौकी प्रभारी कोटमी का प्रभार दिया गया है।
उप निरीक्षक अजय कुमार वारे चौकी प्रभारी कोटमी से स्थानांतरण कर थाना गौरेला पदस्थ किया गया है।
इस तरह से 67 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का फेर बदल किया गया है।










