Home एजुकेशन & जॉब स्कूलों में रील्स पर सख्ती: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ाई पर...

स्कूलों में रील्स पर सख्ती: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ाई पर रहेगा पूरा फोकस

8
0

दिल्ली सरकार ने सभी विद्यालयों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी स्कूल के समय के दौरान रील या ‘शॉर्ट वीडियो’ न बनाएं। सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी गतिविधियों से शैक्षणिक कार्य, अनुशासन या संस्थानों की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने एक सर्कुलर भी जारी किया है। निर्देश में इस बात पर जोर दिया गया कि शिक्षण प्रक्रिया को बाधित करने या विद्यार्थियों का ध्यान भटकाने वाली किसी भी गतिविधि पर रोक लगाई जानी चाहिए, संस्थानों की मर्यादा व गरिमा बनाए रखी जानी चाहिए और शिक्षा पर ही ध्यान केंद्रित रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here