Home चर्चा में वार्ड 4 में लगातार तीसरी बार सार्वजनिक बोरवेल केबल चोरी से जनता...

वार्ड 4 में लगातार तीसरी बार सार्वजनिक बोरवेल केबल चोरी से जनता त्रस्त , जल्द कार्रवाई आवश्यक : संजीव सिंह

16
0

बालोद संवाददाता – शब्बीर कुरैशी

दल्ली राजहरा ,
नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 04 में सार्वजनिक बोरवेल केबल चोरी होने से वार्डवासी परेशान हैं , ग्रीष्म ऋतु की शुरूआत में ही इस प्रकार बोरवेल केबल चोरी होने से वार्डवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है , जहां शासकीय कार्य होने पर मरम्मत में समय लगता है और वार्डवासी इससे और अधिक परेशान होते हैं ।
मामले में वार्डवासियों की समस्या के निदान हेतु वार्ड पार्षद संजीव सिंह ने राजहरा थाना प्रभारी से त्वरित कार्रवाई की मांग करी है और बताया कि वार्ड में ये तीसरी बार चोरी हुई है , और लगातार गोली के नशे में रहने वाले असामाजिक तत्वों के द्वारा नगर भर में इस प्रकार सार्वजनिक बोरवेल से केबल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं और खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है , अतः इसके निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की अति आवश्यकता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here