Home कोरबा ड्यूटी जा रही नर्स पर सरेआम चाकू से हमला, पुलिस आरोपियों की...

ड्यूटी जा रही नर्स पर सरेआम चाकू से हमला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी; सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

12
0

कोरबा: शहर में मंगलवार को एक नर्स पर सरेआम चाकू से हमला होने की खबर से हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में पीड़िता अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंचवटी मार्ग की है। जानकारी के मुताबिक, नर्स स्कूटी से ड्यूटी के लिए जा रही थी, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने पीठ पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। पीठ में दो इंच तक चाकू घुसने के बावजूद पीड़िता ने परिचित को कॉल कर मदद के लिए बुलाया और अस्पताल पहुंची।

पीड़िता पंप हाउस की रहने वाली है और निहारिका के पास स्थित एक लैब में कार्यरत है। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा ले रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी मौके पर उपस्थित हैं। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के समय कुछ देखा हो या संदिग्धों की जानकारी हो तो तुरंत चौकी को सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here