बलरामपुर /कुसमी।
नगर पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम कंजिया में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ वीडियो प्रसारित होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय मुस्लिम समाज में गहरा आक्रोश देखा गया है। समाज के लोगों ने थाना कुसमी में आवेदन प्रस्तुत कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंजिया गांव के कुछ युवकों द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें अश्लील भाषा, गाली-गलौज तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है।
आवेदन में मांग की गई है कि संबंधित इंस्टाग्राम आईडी को ट्रेस कर आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की जाए। साथ ही डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए आईटी एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए







