Home चर्चा में चैत्र नवरात्रि पर विहिप मातृशक्ति द्वारा भव्य रामनवमी एवं कन्या पूजन आयोजन

चैत्र नवरात्रि पर विहिप मातृशक्ति द्वारा भव्य रामनवमी एवं कन्या पूजन आयोजन

14
0

दीपक कश्यप/पेंड्रा –

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) मातृशक्ति द्वारा पावन चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर नवदिवसीय दुर्गा पूजन के अंतर्गत रामनवमी महोत्सव पर विशेष पूजन एवं कन्या पूजन का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया।

नवरात्रि के समस्त नौ दिनों तक घर-घर में भजन-कीर्तन एवं दुर्गा चालीसा का अखंड पाठ होता रहा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से ओत-प्रोत बना रहा। मातृशक्ति की बहनों ने गहन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कन्याओं का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया, उन्हें ससम्मान भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विभिन्न मंदिरों एवं घरों में कन्या भोज के आयोजन के माध्यम से धर्म, सेवा एवं संस्कारों की परंपरा का अत्यंत सुंदर निर्वहन किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पवार, श्रीमती रुक्मिणी तिवारी, श्रीमती पुष्पलता तिवारी, सहसंयोजिका श्रीमती विभा तिवारी, सहसंयोजिका गिरिजेश गुप्ता, संस्कार प्रमुख श्रीमती अनीता मांझी, सेवा प्रमुख श्रीमती रश्मि परिहार, श्रीमती रामेश्वरी धुर्वे, साप्ताहिक मिलन प्रमुख श्रीमती ऊषा गुप्ता, श्रीमती सुमन यादव, श्रीमती गरिमा तिवारी, प्रियल त्रिवेदी एवं श्रुति धुर्वे सहित अनेक मातृशक्ति बहनों की ससम्मान उपस्थिति रही।

विहिप मातृशक्ति ने इस अवसर पर बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, संस्कार एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here