Home कोरबा कुसमुंडा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव, निकली भव्य...

कुसमुंडा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

12
0

गुरदीप सिंह –

कुसमुंडा क्षेत्र में प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मां कुष्मांडा दाई सेवा समिति एवं विश्व हिंदू परिषद, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

यह शोभायात्रा गेवरा बस्ती स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर कबीर चौक, गायत्री मंदिर चौक होते हुए आदर्श नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम तक पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया।

शोभायात्रा में भगवान श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी विशेष रूप से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही भगवान श्रीराम से संबंधित अन्य मनोहारी झांकियों ने भी सभी का मन मोह लिया। भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर महिलाएं, पुरुष एवं युवा वर्ग नाचते-गाते हुए पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।

शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम का समापन आदर्श नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में हुआ, जहां एक से बढ़कर एक झांकियों का प्रदर्शन किया गया और भव्य आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूती प्रदान करता नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here