Home टेक्नोलॉजी इंस्टाग्राम पर धुरंधर स्टाइल फॉन्ट और ऑफलाइन रील्स: क्रिएटिव कंटेंट का नया...

इंस्टाग्राम पर धुरंधर स्टाइल फॉन्ट और ऑफलाइन रील्स: क्रिएटिव कंटेंट का नया धमाका

10
0

धुरंधर मूवी भारत ही नहीं पूरी दुनिया में तहलका मचा रहा है। मेटा के फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram पर भी धुरंधर का खुमार छा गया है। इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए धुरंधर थीम वाला फॉन्ट जोड़ा गया है। यूजर्स अपने फोटो, वीडियो और रील्स में इस धुरंधर वाले फॉन्ट को जोड़ कर उसे क्रिएटिव बना सकते हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए धुरंधर स्टाइल फॉन्ट में मूवी के थीम वाले लेटर्स मिलते हैं। ये फॉन्ट खास तौर पर उन क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर रोल आउट किया गया है, जो इस मूवी से जुड़े रील्स क्रिएट करना चाहते हैं।

कैसे जोड़ें धुरंधर फॉन्ट?

  • इंस्टाग्राम के इस नए धुरंधर स्टाइल फॉन्ट को जोड़ने के लिए यूजर्स को सबसे पहले ऐप को लॉन्च करना होगा।
  • इसके बाद रील क्रिएट करते समय एडिट वाले ऑप्शन में जाएं।
  • यहां टेक्स्ट जोड़ते समय एडिटर को नया Dhurandhar फॉन्ट का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस फॉन्ट को सेलेक्ट करके अपने रील में कॉन्टेंट जोड़ें।

इस तरह यूजर्स के रील्स में धुरंधर स्टाइल फॉन्ट दिखाई देगा। रील एडिट होने के बाद यूजर्स को इसमें धुरंधर मूवी स्टाइल में वीडियो दिखाई देगा। इंस्टाग्राम के लिए और भी कई नए फीचर्स पर काम किया जा रहा है। यूजर्स को जल्द ही ये फीचर्स ऐप में दिखाई देंगे।

बिना इंटरनेट देख पाएंगे रील्स?

इंस्टाग्राम में यूजर्स बिना इंटरनेट के भी रील्स देख पाएंगे। इसके लिए मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए ऑफलाइन फीचर पर काम किया जा रहा है। पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम का एक नया एडिशन लाया जा सकता है, जिसमें यूजर्स बिना इंटरनेट के भी रील्स को स्क्रॉल कर पाएंगे। खास तौर पर फ्लाइट या फिर ट्रैवल के दौरान खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी में इस फीचर के जरिए रील्स देखे जा सकेंगे। यही नहीं, यूजर्स उन रील्स को चुन सकेंगे, जिन्हें वो ऑफलाइन देखना चाहते हैं। इसमें यूजर्स को 10 से लेकर 50 रील्स तक को स्टोर करने का ऑप्शन मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here