संवाददाता – विमल सोनी
बिलासपुर।
श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति, सिरगिट्टी (बिलासपुर) द्वारा आयोजित भव्य पूजा महोत्सव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मां तुलजा स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सोलापुरी सभी के परिवार में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें तथा सभी निरोगी रहें, यही माता रानी से प्रार्थना है।

आरती के पश्चात समिति द्वारा लक्की ड्रा का सफल आयोजन किया गया। विजेताओं की सूची इस प्रकार रही —
🥇 प्रथम: रानी निर्मलकर (सिरगिट्टी)
🥈 द्वितीय: श्रीमती अनिता यादव (शुभम् विहार, सिरगिट्टी)
🥉 तृतीय: पूर्णिमा मानिकपुरी (नयापारा, सिरगिट्टी)
🏅 चतुर्थ: श्रीमती सुनीता देवी (सिरगिट्टी)
🏅 पंचम: श्रीमती सिमरन (न्यू लोको कॉलोनी)
🏅 विशेष पुरस्कार: श्रीमती ज्योति लक्ष्मी (शुभम् विहार, सिरगिट्टी)

सभी विजेताओं को जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों — पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता शुक्ला, पूर्व सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ़ रविंद्र सिंह, अमेठी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. एस. अरुण पटनायक, पार्षद व जोन प्रभारी विजय मरावी, दिनेश कौशिक, कमलेश दुबे, संजय दवे एवं बबलू केसरवानी — के करकमलों से सम्मानित किया गया।
समिति ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष यू. मुरली राव, उपाध्यक्ष संजीव पाल, महासचिव एन. रमना मूर्ति, प्रेमलाल चौहान, एम. तावडू, राम पंडित सहित समिति के सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।







