Home चर्चा में कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की विस्तृत समीक्षा बैठक

कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की विस्तृत समीक्षा बैठक

9
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल
पीएम आवास 2.0 में तेजी लाने, 30 अप्रैल तक सभी लंबित आवास पूर्ण करने के दिए निर्देश
      जांजगीर-चांपा 27 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में  नगरीय निकायों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा की।  बैठक में कलेक्टर श्री महोबे प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्रस्तावों की स्थिति, स्वीकृति एवं प्रेषण की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रस्तावों को शीघ्र तैयार कर तत्काल राज्य शासन प्रेषित किया जाए। कलेक्टर ने पीएम आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से कहा कि सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 30 अप्रैल तक लंबित आवासों को हर हाल में पूरा किया जाए।
       कलेक्टर ने स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जांजगीर एवं चांपा नगरीय निकायों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसे जनभागीदारी के साथ अभियान के रूप में संचालित किया जाए, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित हो। उन्होंने गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने एवं शत-प्रतिशत अपशिष्ट प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब स्वच्छता सैनिक घर-घर कचरा संग्रहण के लिए आएं, तो नागरिक उन्हें सहयोग प्रदान करें तथा उन्हें धन्यवाद कर उनके कार्य के प्रति आभार व्यक्त करें। इसके साथ ही उन्होंने आकांक्षीय शौचालय, मिशन अमृत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उनकी गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में सर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here