Home चर्चा में ‘मन की बात’ से समाज में जागरूकता और सहभागिता बढ़ रही –...

‘मन की बात’ से समाज में जागरूकता और सहभागिता बढ़ रही – दिनेश के.जी. जगदलपुर में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, प्रवीर वार्ड में हुआ सामूहिक श्रवण

9
0
संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आज शहर के प्रवीर वार्ड अंतर्गत बूथ क्रमांक 117 में उत्साहपूर्वक सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और देशहित के संदेशों को आत्मसात किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक दिनेश के.जी. अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है, जो हर नागरिक को देश के विकास से जोड़ता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह में खासा उत्साह देखा गया। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित के संकल्प और आपसी संवाद के साथ हुआ, जिससे स्थानीय स्तर पर सकारात्मक ऊर्जा और जनजागरण का माहौल बना।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, पार्वती पाठनकर, श्यामवती पटेल, भगवती सोनी, गायत्री नाग, कुन्नी यादव, रामवती बघेल, सवी माली, धनवती बघेल, नीलाम्बर नागे, गोमती बघेल, गौरी भट्ट, रजनी माली, लक्ष्मा माली, सविता नायक, संतोष नायक सहित वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here