टीवी एक्टर विवियन डिसेना के घर फिर से खुशियों का माहौल है। हाल ही में उनकी पत्नी नूरन अली ने बेटे को जन्म दिया है। इस खास मौके की जानकारी विवियन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की।
पोस्ट में क्या लिखा?
विवियन ने अपने पोस्ट में इमोशनल अंदाज में बताया कि वे कुछ समय से लाइमलाइट से दूर थे क्योंकि अपने परिवार के इस खास पल को जी रहे थे। उन्होंने लिखा कि अब उनका परिवार और बड़ा हो गया है और इस बार घर में “एक राजकुमार” आया है। उनकी खुशी में फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स जैसे रुबीना दिलेक और भारती सिंग भी शामिल हुए।
विवियन और नूरन का परिवार
विवियन डिसेना और नूरन अली ने साल 2022 में शादी की थी। इस कपल की एक बेटी Layan Vivian Dsena है। वहीं, नूरन की पिछली शादी से उनकी दो बेटियां भी हैं। अब इस नए बेटे के साथ उनका परिवार और बड़ा हो गया है।
हालिया प्रोफेशनल एक्टिविटी
इससे पहले विवियन को Bigg Boss 18 में देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी और गेम के दम पर खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके अलावा वे लाफ्टर शेफ के तीसरे सीजन के कुछ एपिसोड में भी नजर आए और अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाई।







