Home चर्चा में सेवानिवृत्त व्याख्याता सुश्री नीता सुरटी को सम्मानपूर्वक विदाई

सेवानिवृत्त व्याख्याता सुश्री नीता सुरटी को सम्मानपूर्वक विदाई

14
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर 30 मार्च 2026- जिले के शिक्षा विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाली सेवानिवृत्त कर्मचारी सुश्री नीता सुरटी (व्याख्याता) को आज सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा उन्हें शॉल, श्रीफल एवं पेंशन प्रमाण पत्र भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कलेक्टर ने कहा कि श्रीमती सुरटी ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ शासकीय सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली, अनुशासन एवं अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर प्रसाद टंडन सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here