Home चर्चा में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में आरंग युवा खिलाड़ियों की सहभागिता, सहायक संचालक...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में आरंग युवा खिलाड़ियों की सहभागिता, सहायक संचालक रुस्तम सारंग से की मुलाकात

14
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
छत्तीसगढ़ रायपुर में अयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में विधानसभा आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित खेल क्लबों के खिलाड़ी खेल प्रदर्शन देखने पहुंचे.आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे देश भर से लगभग 2500 जनजातीय खिलाड़ी हॉकी,फुटबाल,तैराकी,तीरंदाज,भरोत्तोलन,कुश्ती,एथलेटिक्स और कबड्डी,मलखम जैसे खेलो में अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.आरंग विधानसभा के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ टीम को सपोर्ट करते हुए उनका पूरे उत्साह से उत्साहवर्धन किया.खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के राष्ट्रीय मंच पर भारत माता की जय,छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया और आरंग आरंग जयकारे से पूरा स्टेडियम गूंज उठा.

खेल दर्शन के समय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ सहायक संचालक रुस्तम सारंग से मुलाकात कर आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित खेल क्लबों के बारे में जानकारी साझा किया गया.सहायक संचालक रुस्तम सारंग द्वारा संगठन को संपर्क में रहने को कहा गया तथा सदैव सहयोग और मार्गदर्शन करने कि बात कही गई.संगठन आरंग विधानसभा के खिलाड़ियों को ऐसे प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने के लिए सदैव प्रयासरत है.खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का खेल दर्शन वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक भोजराम मनहरे और हॉकी कोच अंथ्रेस मिंज के मार्गदर्शन में किया गया.इस अवसर पर विजय साहू,अजय साहू,रानी सगरवंशी,नीलम साहू,अश्वनी रात्रे,सोमनाथ लोधी,शोभा लोधी,हिमांशु लोधी,मनोज भोई आरंग युवा एवं खेल संगठन के सभी खिलाड़ी और सदस्य उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here