Home कोरबा कोरबा के जमनीपाली में अवैध गांजा-शराब से त्रस्त ग्रामीण, प्रशासन से निराश...

कोरबा के जमनीपाली में अवैध गांजा-शराब से त्रस्त ग्रामीण, प्रशासन से निराश होकर छत्तीसगढ़िया पार्टी से लगाई गुहार

10
0

कोरबा संवाददाता – लव साहू 

कोरबा : ग्राम जमनीपाली मे चल रहे अवैध गांजा और शराब बिक्री के रोकथाम हेतु ग्रामवासियों ने शासन प्रशासन से हताश होकर छत्तीसगढ़िया पार्टी से गुहार लगाई |

पूर्व मे ग्राम विकास समिति के माध्यम से अवैध गांजा और शराबखोरी मे लिप्त लोगो के ऊपर कार्यवाही हेतु पत्राचार एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था, जिसमे मुख्य रूप से पंकज साहू, लव साहू, यशवंत साहू, कंचन राव, कृष्णा सनेही साहू, अमित यादव, गणेश दास, रामगोपाल साहू, ओम यादव, मनीष साहू, भारत राम साहू, बिसाहू राम साहू, अनुराधा साहू, कांति साहू, शत्रुहान साहू एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे | किन्तु शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी | आज 5 से 6 माह बीत जाने के बाद ग्रामवासियों ने छत्तीसगढ़िया पार्टी से गुहार लगाई | विषय की गंभीरता को समझते हुए छत्तीसगढ़िया पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथस्वयं उपस्थित रहकर कोरबा कलेक्टर जनदर्शन मे कलेक्टर को संपूर्ण विषय को अवगत करवाया उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु कोरबा पुलिस अधीक्षक को आदेशित किया गया |

अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू के अनुसार छत्तीसगढ़िया ग्राम वासियों के द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी अवैध शराब और गांजे की तस्करी के मामलों में पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, यह मामला सीधे तौर पर बच्चों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है, जिस कारण गाँव के लोगों में गहरी नाराजगी है। कई बार जानकारी देने और शिकायत करने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही अति आवश्यक है, और किसी को बक्सा नहीं जायेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here