Home कोरबा हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन 2 अप्रैल को

हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन 2 अप्रैल को

11
0

पाली संवाददाता – दीपक शर्मा

पाली/
नगर पंचायतपाली के नौकोनिया तालाब के तट पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 2 अप्रैल को धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. मंदिर समिति के अनुसार प्रातः 9:00 बजे विशेष पूजा हवन आरती का कार्यक्रम रखा गया है. दिनभर हनुमान चालीसा ,हनुमान अष्टक ,बजरंग बाण, सुंदरकांड,भजन कीर्तन,संध्या आरती, प्रसाद वितरण सहित आदि अन्य कार्यक्रम होंगे.साथ ही दोपहर 2:00 से देर रात तक विशाल भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है. हनुमान जन्मोत्सव के लिए मंदिर की आकर्षक सजा की गई है. पाली के ही अन्य हनुमान मंदिरों में भी भजन कीर्तन पूजा पाठ प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है. उक्त सभी कार्यक्रमों में हनुमान भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here