संवाददाता लखनपुर – विकास अग्रवाल
लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटिन्दा के एक आंगनबाड़ी भवन के निर्माण में घटिया निर्माण की बात निकलकर सामने आई है जहां आंगनबाड़ी का निर्माण घटिया तरीके से किया जा रहा है। पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटिंदा का है जहां ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी निर्माण को लेकर घटिया निर्माण किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्राम कटिंदा के ग्रामीण मोहर साय सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी का निर्माण बिना सूचना पटल के घटिया तरीके से किया गया है जहाँ आंगनबाड़ी के छत की ढलाई में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नही दिया गया है।

आंगनबाड़ी की छत में अंदर से देखने पर ढलाई में प्रयुक्त गिट्टी साफ़ तौर पर देखी जा सकती है वही दीवालों के बीच जोड़ों में भी ढंग से कार्य नहीं किया गया है तथा आधा अधूरा कार्य करके आंगनवाड़ी भवन को तैयार कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी में घटिया निर्माण की झलक साफ़ तौर पर देखा जा सकती है ऐसे में निर्माण के बाद कितने दिन तक यह भवन चलेगा यह सुनिश्चित नहीं है। आंगनबाड़ी का निर्माण हाल में ही किया गया है जहाँ आंगनबाड़ी भवन की हालत देख कर ऐसा लगता है मानो केवल शासकीय पैसे का खुला दुरुपयोग किया गया हो। ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम के निर्माण एजेंसी से ही इस आंगनबाड़ी का निर्माण किया जा रहा है तथा इस आंगनबाड़ी की पुनर्निर्माण जरूरी है और इस प्रकार के घटिया निर्माण की जांच करते हुए इसके निर्माण की राशि रोक उचित कार्यवाही की जाए ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।







