बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत DKSZC से जुड़े 25 माओवादी कैडर (12 महिला सहित) ने हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में वापसी की ।
दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़ 25 माओवादी कैडर का आत्मसमर्पण, जिन पर कुल 1.47 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था l
*माओवादी इतिहास की सबसे बड़ी रिकव्हरी – रूपये 14.06 करोड़ की बरामदगी, जिसमें 2.90 करोड़ कैश एवं रूपये 11.16 करोड मूल्य का 7.20 किग्रा सोना की बरामदगी l *
* LMG, AK-47, SLR, INSAS जैसे 93 घातक हथियारों की बरामदगी ।*
▪️ दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 24 माओवादियों समेत 25 माओवादी कैडरों का समाज की मुख्यधारा मे वापसी, जिनमें से कुल 12 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं।
▪️ पूनर्वासित हुए 25 माओवादी कैडरों पर 1.47 करोड़ रूपये का इनाम घोषित है।
▪️ पुनर्वास हेतु घोषित तिथि के अंतिम दिवस दण्डकारण्य क्षेत्र के 02-CyPC, 01- DVCM, बटालियन/कंपनी सदस्य- 07, 04- PPCM, 06-ACM एवं 05 पार्टी सदस्य हो रहे है पुनर्वासित ।
▪️ LMG, AK -47, SLR, Insas,.303 Rifle सहित कुल 93 घातक हथियार बरामद ।
▪️ उल्लेखनीय है कि जिला बीजापुर में 01 जनवरी 2024 से लेकर 31 मार्च 2026 तक की अवधि में कुल 1003 माओवादी कैडरों ने पुनर्वास से पुनर्जीवन का मार्ग अपनाया है । इसके पूर्व 5.37 करोड़ रूपये की बरामदगी हुई थी जिसमें 1.64 करोड रूपये मूल्य का 1.0 किग्रा सोना एवं 3.73 करोड़ रूपये नगद बरामद हुए थे । इस प्रकार अब तक 19.43 करोड रूपये की बरामदगी हुई है जिसमें 6.63 करोड रूपये कैश एवं 12.80 करोड़ रूपये मूल्य की 8.20 किग्रा सोना शामिल है ।
▪️ दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वालों में प्रमुख रुप र्से CyPC मंगल कोरसा ऊर्फ मोटू, CyPC आकाश ऊर्फ फागु उईका, DVCM शंकर मुचाकी , (पश्चिम बस्तर डिवीजन प्ला0 न0 12 कमांडर)]ACM राजू रैयाम ऊर्फ मुन्ना, ACM पाले कुरसम जैसे वरिष्ठ माओवादी कैडर शामिल है, जिन्हाने संगठन की औचित्यहीनता को स्वीकार करते हुए राष्ट्र की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।
▪️ मुख्यधारा में लौट आये माओवादी कैडर्स के पुनर्वास, सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन के लिए अवसर प्रदान कर उन्हें समाज में अंगीकृत करने हेतु भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों के अनुरुप सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
▪️ 04नग-AK-47 रायफल, 09 नग SLR रायफल, 01 नग Insas एलएमजी, 07 नग 5.56 इंसास रायफल,01 नग कार्बाइन, 12 नग .303 रायफल, 01 नग 8MM पिस्टल, 07 नग सिंगलशॉट, 23 नग BGL लांचर, 03 नग-315 बोर, 14 नग -12बोर सहित कुल 93 हथियार बरामद ।
आज ‘‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर (DKSZC) दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, से जुड़े कुल 25 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया।
यह कार्यक्रम समाज के वरिष्ठजनों आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों के परिवारजनों पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी.भापुसे, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ ऑप्स सेक्टर बीजापुर श्री बी0एस0 नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर , डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव , पुलिस/केंद्रीय सुरक्षाबलों तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
▪️पुनर्वास करने वाले कैडरों में माओवादी संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी शामिल रहे। इनमें CyPC- 02, डिवीजनल कमेटी सदस्य (DVCM)-01, बटालियन/कंपनी सदस्य- 07, PPCM – 04, ACM-06 एवं 05 पार्टी सदस्य शामिल हैं । इन सभी पर 1.47 करोड़ रुपये की ईनाम राशि घोषित है, जो इस सामूहिक आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास की एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि बनाती है।
▪️ ‘‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के माध्यम से हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले युवाओं को पुनर्वास, सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में स्थायी शांति, विकास और विश्वास के वातावरण को और अधिक सुद्ढ बनाना है, कि बस्तर क्षेत्र में शांति और प्रगति की नई संभावनाएँ साकार हो सकें।
▪️‘‘पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ अभियान के माध्यम से बस्तर रेंज के पुलिस ने बचे हुए गिने-चुने शेष माओवादी कैडर्स से अपील की है कि- हिंसा छोंडकर हथियार त्यागकर मुख्यधारा में लौंटे। शासन उनके सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
▪️ सुरक्षा बलों की सक्रियता और टीमवर्क: आत्मसमर्पण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में DRG, जिला बल, छसबल, STF, कोबरा, केरिपु बलों का विशेष योगदान रहा है । इन सभी बलों ने लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता, विश्वास निर्माण और संवेदनशील व्यवहार से माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है ।
▪️ CyPC मंगल कोरसा ऊर्फ मोटू पिता स्व0 बोज्जा कोरसा उम्र 42वर्ष जाति मुरिया निवासी मुनगा थाना गंगलूर जिला बीजापुर, पदनाम -CyPCM कंपनी नम्बर 02, प्लाटून नम्बर 01 कमाण्डर, ईनाम – 08.00 लाख रूपये, धारित हथियार – एके-47
संगठन में भर्ती – वर्ष 1997 में बाल संघम सदस्य के रूप में संगठन में भर्ती हुआ । वर्ष 2001 से 2003 तक भूमकाल मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य किया, वर्ष 2004 से 2005 तक जीआरडी सदस्य, सितम्बर 2005 में गगालूर एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्य के कार्य करने उपरान्त कंपनी नम्बर 02 में बदली किया गया । मई 2007 से 2011 तक कंपनी नम्बर 02 में पार्टी सदस्य का कार्य किया , अप्रैल 2011से नवम्बर 2023 तक कंपनी नम्बर 02 में पीपीसीएम के पद पर हेड क्वार्टर कंपनी कंमाडर का कार्य सौंपा गया । दिसम्बर 2023 में कपनी नम्बर 02 में CyPCM के पद पर कार्य सौपा गया एवं प्लाटून नम्बर 01 का कमांडर की जिम्मेदारी दी गई ।
बड़ी घटनाएं –
1. वर्ष 2006 में मुरकीनार कैम्प हमला के शामिल
2. वर्ष 2007 में रानीबोदली कैम्प अटैक में शामिल
3. वर्ष 2008 में तड़केल एम्बुश में शामिल
4. वर्ष 2009 मोदकपाल-तुनकीगुटटा के मध्य रोड पर एम्बुश लगाकर हमला में शामिल
5. वर्ष 2010 में मीनपा मुठभेड़ में शामिल
6. वर्ष 2017 केशकुतुल बाईक पार्टी पर हमला में शामिल
7. वर्ष 2020 में मीनपा घटना में शामिल
8. वर्ष 2021 में टेलगुड़ियम मुठभेड़ में शामिल
9. मार्च 2022 दरभा (कुटरू) कैम्प वर्ष 2024 में धरमारम कैम्प पर हमला की घटना में शामिल
10. अप्रैल 2024 कोरचोली-लेण्ड्रा मुठभेड़ में शामिल
11. मई 2024 पीड़िया मुठभेड़ में शामिल
12. दिसम्बर 2025 हकवा मुठभेड़ में शामिल
▪️ CyPC आकाश उर्फ फागु उईका पिता सुक्कु उईका उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी कमकानार तेलगापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- CyPCM माड़ डिवीजन अन्तर्गत कंपनी नम्बर 07, प्लाटून नम्बर 02 का कमांडर, ईनाम – 08.00 लाख, धारित हथियार – एके-47
संगठन में भर्ती -वर्ष 2004 में कमकानार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य के पद पर संगठन में शामिल हुआ । वर्ष 2006 में गंगालूर एरिया कमेटी से माड़ डिवीजन अंतर्गत कंपनी नम्बर 07 में भेजा गया । वर्ष 2007 से 2008 तक कंपनी नम्बर 07 में पार्टी सदस्य, वर्ष 2009 से 2017 तक कंपनी नम्बर 07 में पीपीसीएम, वर्ष 2018 से माड़ डीविजन अन्तर्गत कंपनी नम्बर 07 में CyPCM/ प्लाटून नम्बर 02 कमांडर के पद पर कार्यरत रहा ।
▪️ DVCM शंकर मुचाकी पिता सोमडू मुचाकी उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोरना पुजारीपारा थना बीजापुर जिला बीजापुर, पदनाम- DVCM पश्चिम बस्तर डीवजिन अन्तर्गत, प्लाटून नम्बर 12 का कमांडर, ईनाम – 08.00 लाख, धारित हथियार – एके-47
संगठन में भर्ती – वर्ष 2003 में संगठन में भर्ती हुआ वर्ष 2006 तक गोरना संघम सदस्य के रूप में कार्य किया । वर्ष 2007 से 2008 तक मनकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य के रूप में, दिसम्बर 2008 से पीएलजीए सदस्य पश्चात एलओएस सदस्य के रूप में कार्य किया । जनवरी 2009 में गंगालूर एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य का कार्य दिया गया । वर्ष 2011 में एलजीएस डिप्टी कमाण्डर का कार्यभार दिया गया । दिसम्बर 2014 में गंगालूर एरिया कमेटी में एसीएम का पद दिया गया । फरवरी 2015 गंगालूर एरिया कमेटी में बदली कर नेशनल पार्क एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 02 में पीपीसीएम के पद पर ए सेक्शन कमांडर का जिम्मेदारी दिया गया । मई 2018 में प्लाटून नम्बर 02 का कमांडर बनाया गया । जनवरी 2021 में प्लाटून 02 से प्लाटून नम्बर 12 में कमांडर का कार्यभार दिया गया । जनवरी 2025 में पश्चिम बस्तर डीविजन DVCM प्लाटून नम्बर 12 का कमांडर के पद पर कार्य किया ।
बड़ी घटनाएं :-
1. वर्ष 2012 में मुतवेंडी पुलिस पार्टी पर हमला
2. नवम्बर 2013 नुकनपाल एम्बुश में शाामिल
3. वर्ष 2014 कोरचोली पुलिस पार्टी पर हमला
4. वर्ष 2017 सागमेटा पुलिस पार्टी पर हमला
5. मई 2018 तुमला नाला IED ब्लास्ट की घटना में शामिल
6. अगस्त 2018 विधानसभा चुनाव से पहले आपरेशन पर निकली सुरक्षा पार्टी पर मर्रीवाड़ा में मुठभेड़ की घटना में शामिल
7. अप्रैल 2020 तोण्डामरका कसलपाड के मध्य मुठभेड़ में शामिल
8. मई 2020 मीनपा एम्बुश में शामिल
9. जुलाई 2023 गलगम एम्बुश में शामिल
10. जनवरी 2024 धरमारम एवं 2024 टेकलगुड़ा कैम्प अटैक की घटना में शामिल
11. 2024 लेण्ड्रा पुलिस मुठभेड़ में शामिल
12. 2025 ईतावर पुलिस पार्टी पर फायरिंग में शामिल
▪️ ACM पाले कुरसम ऊर्फ कमली कुरसम पति स्व0 सुभाष ओयाम उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी मनकेली स्कूलपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर , पदनाम -ACM, गंगालूर एरिया कमेटी, धारित हथियार- 5.56 इंसास रायफल
संगठन में भर्ती- वर्ष 2000 में गंगालूर एरिया कमेटी में बाल संघम के पद पर भर्ती हुई । वर्ष 2003 में संघम सदस्य का कर्या की, वर्ष 2004 में पीएलजीए सदस्य,वर्ष 2005-06 पार्टी सदस्य का कार्य की । वर्ष 2007 में पश्चिम बस्तर डीविजन में सीएनएम सदस्य के पद पर कार्य की । वर्ष 2007 से 2018 तक नेशनल पार्क एरिया में सीएनएम अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रही । वर्ष 2019 में नेशनल पार्क एरिया कमेटी सचिव का पद दिया गया । सितम्बर 2024 में नेशनल पार्क से गंगालूर एरिया कमेटी सचिव बनाया गया ।
बड़ी घटनाएं :-
1. वर्ष 2006 में पुजारीकांकेर एम्बुश में शामिल
2. वर्ष 2006 में कोण्डापड़गु मुठभेड़ में शामिल
3. वर्ष 2017 में पल्सेगुण्डी मुठभेड़ में शामिल
4. वर्ष 2018 में मर्रीवाड़ा मुठभेड़ में शामिल
5. वर्ष 2025 में गुण्डेपुरी मुठभेड़ में शामिल
▪️शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें समाज में सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे स्थायी रूप से मुख्यधारा के जीवन से जुड़ सकें।







