आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना हर किसी की प्राथमिकता बन गया है, लेकिन समय की कमी के कारण लोग अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं कि कम समय में ज्यादा फायदा कैसे पाया जाए। ऐसे में सबसे आम सवाल यही होता है क्या 30 मिनट दौड़ना बेहतर है या 1 घंटे तक वॉक करना? दोनों ही एक्सरसाइज़ सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनका असर शरीर पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है। अगर आप भी फिट बॉडी, बेहतर स्टैमिना और हेल्दी लाइफस्टाइल चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके लिए कौन-सा ऑप्शन ज्यादा कारगर साबित होगा।
30 मिनट दौड़ना बेहतर है या 1 घंटे की वॉक?
- 30 मिनट दौड़ने के फायदे: 30 मिनट दौड़ने के लिए कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।दौड़ने से वजन घटाने में तेजी से मदद मिलती है।साथ ही हार्ट और स्टैमिना मजबूत होता है।मेटाबॉलिज़्म भी तेजी से बढ़ता है।अगर आपका लक्ष्य वेट लॉस करना है और फिटनेस जल्दी हासिल करना है, तो दौड़ना बेहतर ऑप्शन है।
- 1 घंटे वॉक करने के फायदे: 1 घंटे वॉक करने से जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है। अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो आपके लिए वॉक करना बेहतर है। लंबे समय तक लगातार वॉक करने से हार्ट की हेल्थ बेहतर होती है। अगर आप लो-इम्पैक्ट और सुरक्षित एक्सरसाइज़ चाहते हैं, तो वॉक करना बेस्ट है।
कौन है ज्यादा फायदेमंद?
दरअसल, वॉक और रनिंग दोनों ही एक्सरसाइज़ फायदेमंद हैं।आपके फिटनेस गोल और शरीर की ज़रूरत के हिसाब से इनका असर अलग-अलग होता है।वजन घटाने के लिए दौड़ना ज्यादा असरदार है। वहीं, लंबे समय तक फिट रहने के लिए वॉक का विकल्प बेहतर है।एक तरह से कहें तो दोनों का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। शुरुआती या हेल्थ इश्यू वाले लोगों के लिए वॉक करना बेहतर होता है। अगर, आप सही रिजल्ट चाहते हैं, तो हफ्ते में 3 दिन दौड़ें। 2–3 दिन तेज वॉक करें। इससे आपको दोनों का फायदा मिलेगा।







