Home चर्चा में अप्रैल फूल बना दिए गए सैकड़ों विद्यार्थी!

अप्रैल फूल बना दिए गए सैकड़ों विद्यार्थी!

6
0

संवाददाता – अर्जुन झा

9वीं अर 12वीं के प्रश्न पत्रों में त्रुटि, 1 अप्रैल के पेपर कैंसिल 
अब 9 अप्रैल को होंगी संस्कृत और हिंदी की परीक्षाएं 
जगदलपुर। बस्तर जिले के सैकड़ों विद्यार्थी आज 1 अप्रैल को सुबह सुबह अप्रैल फूल बना दिए गए। बेचारे स्टूडेंट्स सज धज कर पूरी तैयारी के साथ स्कूलों में पहुंचे थे, मगर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।


दरअसल शिक्षा विभाग द्वारा ली जा रही परीक्षाओं के तहत आज 1 अप्रैल को 9वीं और 11वीं के संस्कृत और हिंदी के पेपर होने वाले थे। प्रश्न पात्रों में त्रुटि के कारण दोनों विषयों की आज की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। इसकी सूचना आज स्कूलों में पहुंचने पर विद्यार्थियों को मिली। अब इन दोनों विषयों की परीक्षाएं 9 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। पता चला है कि प्रश्न पत्रों में त्रुटि सुधार के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने 27 मार्च को अपने उच्च अधिकारी को जानकारी प्रेषित कर दी थी और जनसंपर्क विभाग को भी सूचना भेजी थी, ताकि उसके माध्यम से सब को जानकारी हो सके। किंतु कोई जानकारी सामने नहीं आते देख आज शिक्षा विभाग ने अल सुबह ही परीक्षा प्रभारियों के माध्यम से उक्त प्रश्न पत्र आज नहीं होने की जानकारी पालकों और छात्रों के बीच पहुंचाई, इस त्वरित सूचना से पालक और परीक्षार्थी हतप्रभ हैं और वे विभाग को कोस रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि जानकारी जो शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई थी उसे क्या जानबूझ कर अन्य लोगों ने संबंधित तक साझा नहीं किया या आज छात्रों को अप्रैल फूल बना दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here