Home चर्चा में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन के साथ, आरोपी गिरफ्तार पुलिस सहायता केंद्र...

अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन के साथ, आरोपी गिरफ्तार पुलिस सहायता केंद्र राहौद थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही

6
0
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
आरोपी के विरूध्द धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपी किशन कुमार जांगड़े उम्र 23 वर्ष निवासी पेंड्री थाना पामगढ़
श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब  बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र राहौद द्वारा आरोपी किशन कुमार जांगड़े को मोटर सायकल में महुआ शराब परिवहन करते हुए पकड़ा जिसके कब्जे से कुल 12.600 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 2600/₹ रुपए एवं  हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल बरामद किया गया है, जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा आबकारी एक्ट कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण राजीव श्रीवास्तव,पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक  सुधीर कुमार साहू,  आरक्षक विवेक ठाकुर,  राजेश कश्यप ,कुलदीप खूंटे पुलिस सहायता केंद्र राहौद थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here